नई दिल्ली, जून 4 -- Gold Silver Rate Today 4 June: सर्राफा बाजारों में आज सोने के भाव में जहां तेजी है, वहीं चांदी के रेट में बड़ी गिरावट। आज 4 जून गुरुवार को 24 कैरेट गोल्ड जहां 545 रुपये महंगा होकर 155581 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। वहीं चांदी का भाव 2432 रुपये प्रति किलो गिरकर 259143 रुपये पर आ गया है। इसके अलावा 23 कैरेट से लेकर 14 कैरेट गोल्ड तक के रेट में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। अगर ईरान युद्ध के बीच की बात करें तो सोना अबतक 3516 रुपये सस्ता हुआ है और चांदी 8757 रुपये सस्ती हुई है।23 और 22 कैरेट गोल्ड के आज के रेट आज 23 कैरेट गोल्ड के रेट में 543 रुपये का इजाफा हुआ है। अब इसका भाव 154958 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जबकि, 22 कैरेट गोल्ड का भाव आज 499 रुपये चढ़कर 142512 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यह भी पढ़े...