नई दिल्ली, जून 26 -- एक दिन पहले ही 4000 डॉलर प्रति औंस के नीचे आने वाला सोना एक बार फिर तेजी की राह पर लौट आया है। गुरुवार रात को सोना 1.1 फीसदी तक उछलकर एक बार फिर 4,000 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गया। गुरुवार के कारोबार के अंत में हाजिर सोना 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 4,026.73 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। चांदी 0.8 फीसदी चढ़कर 57.86 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई एमसीएक्स पर भी रात 11:30 बजे गोल्ड 143200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो गुरुवार सुबह 142178 रुपये पर था। इसी तरह चांदी भी 220940 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।सोने के भाव में क्यों आई तेजी अमेरिका में महंगाई के आंकड़े उम्मीद से कम आने के बाद सोने की कीमतों में जोरदार रिकवरी देखने को मिली। कारोबारियों ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावनाओं पर अपने अनुमान को कुछ नरम किया, जि...