देवघर, अप्रैल 1 -- देवघर, प्रतिनिधि नगर के हदहदिया पुल के समीप अवस्थित एक कॉस्मेटिक दुकानदार के घर मंगलवार देर रात उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब दर्जनों की संख्या में युवक वहां पहुंचकर उसपर लाखों रुपए के सोने की बिस्किट की खरीद-फरोख्त से जुड़ा आरोप लगाने लगे। घटना की सूचना मिलते ही मामला नगर थाना पहुंचा। उसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हदहदिया पुल के पास रहने वाले दुकानदार के घर अचानक कई युवक पहुंच गए और आरोप लगाया कि उसने उनसे सोने के बिस्किट के नाम पर लेन-देन किया है। युवकों का दावा था कि सौदे में बड़ी रकम का लेन-देन हुआ है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। वहीं, दुकानदार ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उसपर लगाए जा रहे सभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.