नई दिल्ली, मई 16 -- सोने के बाद अब चांदी पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने शनिवार को चांदी के आयात को प्रतिबंधित श्रेणी में रखने का निर्णय किया। प्रतिबंधित श्रेणी के तहत आने वाली वस्तुओं के आयात के लिए सरकारी लाइसेंस की जरूरत होती है। बता दें कि अब तक चांदी का आयात मुक्त या फ्री की श्रेणी में था। सरकार का यह कदम देश में बढ़ते आयात बिल पर नियंत्रण और कीमती धातुओं के आयात की निगरानी मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है। ये फैसला इसलिए भी अहम है क्योंकि सरकार ने 13 मई को कीमती धातुओं पर आयात शुल्क छह प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया था।क्या हुआ था फैसला? सरकार ने बीते बुधवार को सोने और चांदी पर आयात शुल्क में भारी बढ़ोतरी करते हुए इसे 15 प्रतिशत कर दिया। यह कदम पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के कारण लगातार बढ़ते आयात खर्च को देखते...