नई दिल्ली, अगस्त 21 -- Gold Jewellery: सोने की कीमतों में तेज उछाल ने भारतीय ग्राहकों की खरीदारी का तरीका बदल दिया है। महंगे 22 कैरेट सोने की जगह अब कम कैरेट वाली ज्वेलरी की मांग बढ़ रही है। खासकर 9 कैरेट गोल्ड युवाओं और पहली बार ज्वेलरी खरीदने वालों के बीच तेजी से फेमस हो रहा है। ज्वेलर्स का कहना है कि आने वाले समय में इस कैटेगरी में डिमांड बढ़ सकती है। देश में 9 कैरेट गोल्ड का रेट 63000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट 1.46 लाख रुपये है।सोना महंगा हुआ तो घट गई डिमांड फाइनेंशियल ईयर 2026 में सोने की कीमतों में करीब 52 फीसदी की तेज बढ़ोतरी हुई। इसका असर डिमांड पर भी पड़ा और सोने की डिमांड करीब 21 फीसदी घट गई। ICRA के अनुमान के मुताबिक, फाइनेंशियल ईयर 2027 में इसमें करीब 20 फीसदी की और गिरावट आ सकती है। ऐसे माहौल में ज्वेलर्स ग्राहक...