सोने के दाम चढ़ने से बढ़ी चांदी की मांग
नई दिल्ली, अगस्त 9 -- पिछले कुछ दिनों सोने की कीमतों तेज उछाल देखने को मिला है। इससे चांदी के जेवर की डिमांड बढ़ गई है। भारतीय मानक ब्यूरो ने चांदी के आभूषणों की जांच क्षमता बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। भारतीय मानक ब्यूरो अगले दो साल में देशभर में चांदी के आभूषणों की जांच के लिए संदर्भ और परीक्षण प्रयोगशाला का विस्तार करेगा। ब्यूरो की उप महानिदेशक (प्रयोगशाला) निशात एस हक ने बताया कि चांदी के आभूषणों की जांच की बढ़ती जरूरत को देखते हुए संगठन ने अपनी तैयारियों का आकलन कर लिया है। अब अपनी प्रयोगशालाओं में बड़े पैमाने पर जांच के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अगले लगभग दो साल तक भारतीय मानक ब्यूरो अपनी मौजूदा प्रयोगशालाओं के जरिए बढ़ी हुई जरूरत को पूरा करने में सक्षम होगा। इस अवधि के दौरान देशभर में संदर्भ और परीक्षण प्रयोगशालाओं का विस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.