सोने के चैन के लिए विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
जौनपुर, मई 31 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के महुआरी गांव में दहेज में सोने की चैन न मिलने से नाराज ससुराल वालों ने एक विवाहिता को प्रताड़ित कर पिटाई कर घर से निकाल दिया। यह आरोप पीड़िता ने लगाते हुए थाने में तहरीर दी। उसके आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को पति, सास, ससुर, समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। धर्मदासपुर गांव निवासी सुमन गौतम पुत्री जगदीश गौतम ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि शादी 19 मई 2024 को थानाक्षेत्र के महुआरी गांव निवासी विकास गौतम के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने पचास हजार रुपये नगद, एक बाइक और अन्य सामान दिये थे, लेकिन शादी में सोने की चैन न मिलने से नाराज ससुराल के लोग उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ना देना शुरू कर दिया। आरोप है कि छह माह पूर्व ससुराल पक्ष के लोगों ने घर से मारपीट कर मायके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.