शामली, मार्च 23 -- शामली/बाबरी। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव रायपुर में एक छात्र ने साथी के साथ मिलकर पड़ोस के घर में सो रही वृद्धा के कुंडल लूट लिए और विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। सुबह के समय महिला मृत अवस्था में चारपाई पर पड़ी मिली। उनके कानों से कुंडल गायब थे और हाथ-पैर चारपाई से बंधे मिले। वृद्धा के मुंह पर कपड़ा बंधा था। घटना का पता लगने के चार घंटे के बाद ही पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार वृद्धा के पड़ोस में रहने वाले छात्र ने अपनी बुआ के पोते के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। लूट गए सोने के कुंडल भी हत्यारोपियों से बरामद किए गए हैं। गांव रायपुर में 90 वर्षीय राम प्यारी पत्नी स्वर्गीय शेर सिंह घर में अकेली रहती थी। उसके चारों पुत्र बाहर परिवार के साथ रहते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.