नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क विभाग ने सोने की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। उनके कब्जे से 6.5 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब नौ करोड़ रुपये बताई गई है। सीमा शुल्क अधिकारियों को सूचना मिली थी कि दुबई से दिल्ली आने वाली उड़ान में सोने की तस्करी की जा रही है। इसके बाद 21 सितंबर को दुबई से आई एमिरेट्स की उड़ान ईके-514 की गहन जांच की गई। तलाशी के दौरान दो सीटों के नीचे तीन छोटे बैग मिले। यह भी पढ़ें- दुबई से चांदी-काले रंग की परत चढ़ी सोने की चेन लाए, आठ गिरफ्तार इनमें सोने की चेन बरामद हुई, जिन पर चांदी और काले रंग की परत चढ़ाई गई थी। जांच के बाद इसी उड़ान से आए आठ यात्रियों को तस्करी ...