गोपालगंज, जनवरी 5 -- थावे। थावे दुर्गा मंदिर में सोमवार की दोपहर पश्चिमी चंपारण जिले से आईं सपना देवी ने मां को सोने की झाली तथा चांदी का मुकुट भेंट किया। वह मंझवलिया थाना क्षेत्र के सरिसवां बाजार की रहने वाली हैं। उनके साथ पति अजीत कुमार एवं परिवार के अन्य सदस्य भी थे। बताया कि उन्होंने कुछ दिन पूर्व मां दुर्गा के आभूषण की चोरी की घटना के बारे में सुना, तो गहरा आघात पहुंचा और वे भावुक हो उठीं। उन्होंने उसी दिन मन ही मन यह संकल्प लिया कि अपने सामर्थ्य के अनुसार मां दुर्गा को पुनः सोने-चांदी के आभूषण अर्पित करेंगी। मौके पर न्यास समिति के प्रबंधक अमरेंद्र दुबे भी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.