अलीगढ़, जनवरी 25 -- गोरई, संवाददाता। कस्वा के मेन चौराहे पर सूरजपाल निवासी बास सुदामा की डाई क्लिनर्स की दुकान है वहां पर अंशुल कुमार निवासी नीम गांव थाना राया कपड़े धुलवाने के लिए आया था। गलती से उसकी जेब मे एक सोने की चेन व एक अंगूठी रखी चली आ गई और वह कपड़े डाल कर घर चला गया। जब दूसरे दिन सूरज ने कपड़े देखे तो वह हैरान रह गया और तुरंत सूचना अंशुल को दी तो वह भी आ गया। सूरज ने ईमानदारी का परिचय दिया और गोरई थाना प्रभारी ज्योति श्रीवास्तव के सामने जाकर उसकी चीज उसे वापिस कर दी। सोने के अभूषण मिलते ही अंशुल का चेहरा खिल गया। कहते है कि कलयुग में आज भी हरिश्चन्द्र है और भगवान पर भरोसा रखते है। इस दौरान चन्दन सिह प्रधान,पवन छोकर,भूदेव प्रधान, बैनी प्रधान आदि लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.