सोने की चेन व अंगूठी छीनने का आरोप
बहराइच, अप्रैल 26 -- बहराइच। कैसरगंज कस्बा निवासी अमरजीत सिंह अपनी पत्नी के साथ शुक्रवार को अपराह्न लगभग दो बजे लखीमपुर जिले से रोडवेज बस से शहर आए। वह रोडवेज बस स्टैंड से लगभग दो सौ मीटर पहले उतर कर गर्मी से राहत पाने को एक पेड़ के नीचे छांव में खड़े थे। अमरजीत का आरोप है कि दो व्यक्ति पहुंचे और असलहे के बल पर सोने की चेन व अंगूठी छीन ली। इसके बाद पत्नी अचेत हो गई। पानी के छींटे मार युवती को होश में लाए। शनिवार को शहर आकर एसपी व नगर कोतवाली पुलिस को जाकर तहरीर दी। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने न तो एफआईआर दर्ज की है। यह भी पढ़ें- छह दिन बाद भी दर्ज नहीं हुआ लूटपाट का मुकदमा न ही आरोपियों को तलाशने में कोई रुचि दिखाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.