प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 26 -- कोतवाली क्षेत्र के श्रीनाथपुर गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से भगा दिया। कंधई थाना क्षेत्र के मजिस्ता गांव निवासी बनवारी लाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सीमा देवी की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व पट्टी कोतवाली क्षेत्र के श्रीनाथपुर गांव निवासी सुशील पुत्र राम लखन के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। शादी में दहेज और उपहार दिए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में सोने की चेन की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करते थे। लोक-लाज के कारण विवाहिता ने काफी समय तक मायके वालों को इसकी जानकारी नहीं दी। उसके चार वर्षीय पुत्र भी है। पीड़िता के पिता के अनुसार करीब दो माह पूर्व सीमा देवी मायके आई थी। आरोप है कि इस दौरान पति ने कहा कि जब ससुराल लौटना तो दहेज में सोने की चेन ल...