नवादा, मई 4 -- दानापुर मंडल के तिलैया स्टेशन पर रविवार सुबह करीब 9:45 बजे पारिवारिक विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान दो व्यक्ति घायल होकर रेलवे ट्रैक पर गिर पड़े, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल नवादा रेफर किया गया है। मारपीट में दोनों पक्षों से सोनू सिंह और नीतीश कुमार बुरी तरह से घायल हुए हैं।

घटना का विवरण आरपीएफ थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने बताया कि यह घटना 1 मई को हुई एक छीनाझपटी से जुड़ी है। राजगीर निवासी घायल नीतीश कुमार अपने भाई कृष्णा के साथ ससुराल हिसुआ स्थित धुरिहा आया था। आरोप है कि नीतीश के ससुर के छोटे भाई सोनू सिंह ने कृष्णा की सोने की चेन और लॉकेट छीन लिया था, जिसकी शिकायत हिसुआ थाने में की गई थी। रविवार को जब सोनू सिंह अपनी पत्नी के साथ कहीं जाने के लिए तिलैया स्टेशन पहुंचे, तो नीतीश कुमार और ...