आरा, मई 2 -- पीरो, संवाद सूत्र। पुलिस ने 13.270 ग्राम सोने की चेन के साथ पीरो रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार दो महिला चोरों को जेल भेज दिया। पीरो थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर दीपक साह ने बताया कि महिला चोरों की गिरफ्तारी आरा-सासाराम रेलखंड के पीरो रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर शुक्रवार की दोपहर बाद की गयी थी। इस मामले में कैमूर जिले के मोहनियां निवासी लखी की पत्नी पूजा कुमारी और अभिषेक राम की पत्नी साधना देवी को सघन पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। शुक्रवार को यह घटना उस समय हुई जब भभुआ-आरा पैसेंजर ट्रेन डेढ़ बजे के आसपास पीरो स्टेशन पर पहुंची और दोनों महिलाओं ने एक यात्री के गले से सोने की चेन छीनकर भागने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- बाइक पर सवार दो उचक्कों ने की चेन की छिनतई यात्रियों ने दोनो महिला चोरों को पकड़ लिया और आरपीएफ के हवाले कर दिया। आरपी...