पटना, अप्रैल 1 -- गांधी मैदान थाने की पुलिस और एसटीएफ की टीम ने मंगलवार की रात बुद्धा कॉलोनी थाना इलाके से चेन की झपटमारी करने वाले बदमाश समीर खान को गिरफ्तार कर लिया। उसने 26 मार्च को गोलघर के पास से एक महिला की सोने का चेन झपट ली थी। इससे पहले वह बुद्धा कॉलोनी समेत चार जगहों पर ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया था। इस पर गांधी मैदान समेत चार थानों में प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस ने गुप्त सूचना आधार पर उसे बुद्धा कॉलोनी से गिरफ्तार किया। वह मूल रूप से गांधी मैदान थाना क्षेत्र के झमामबाड़ा गली गोलघर का रहने वाला है। पुलिस को उसकी तलाश थी। एसटीएफ की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके दो साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.