बरेली, मार्च 27 -- मीरगंज, संवाददाता। मौर्य समाज ने सम्राट अशोक की जयंती मनाई। नगर में शोभायात्रा निकाली। प्रदेश के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा अशोक महान के शासन में भारत सोने की चिड़िया कहा जाता था।सम्राट अशोक की जयंती पर नगर में उनकी शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मढ़ी सत्याना पर सम्राट अशोक की जयंती मनाई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहाकि एक समय भारत की दुनिया में पहचान सम्राट अशोक और चंद्रगुप्त से होती थी। हमें सम्राट अशोक के रास्ते पर चलने का संकल्प लेना होगा। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार, प्रेमराज मौर्य, अनिल कुमार एवं राजेश मौर्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.