दिल्ली, जनवरी 9 -- देश के उद्योगपति अक्सर मंदिरों और मठों को करोड़ों रुपए का दान देते रहते हैं। जब दान की रकम बड़ी होती है, तो उसकी चर्चा भी होती है। अब चर्चा है उडुपी शहर के मंदिर को मिली एक भगवद गीता की। भगवद गीता कागज के पन्नों से नहीं बल्कि सोने की चादर से बनाई है। इसे दिल्ली के एक शख्स ने दान की है, जिसको बनाने में कुल 2 करोड़ रुपए का खर्चा आया है।किसने दान की 2 करोड़ की सोने की गीता सोने की चादर से बनी भगवत गीता को दिल्ली के रहने वाले लक्ष्मीनारायण ने भेंट की है। लक्ष्मीनारायण ने अनोखी भेंट के लिए विश्व गीता परायण के मौके पर पर यह भेंट दी है। इस पुस्त को पुत्तिगे मठ परंपरा से जुड़े समारोह के दौरान श्री कृ्ष्ण मठ को भेंट में दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.