सोने की चमक कम होने से खजाने की घटेगी दमक : टैक्स घटेगा, बेरोजगारी बढ़ेगी
पूर्णिया, मई 12 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। सोना की चमक कम होने पर सरकार के खजाने की दमक भी घट जाएगी। सरकारी टैक्स तो घटेगा ही साथ ही बेरोजगारी भी बढ़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक साल तक सोना के गहने नहीं खरीदने की अपील के बाद सराफा बाजार में बेचैनी है। पूर्णिया जिला में 1000 रजिस्टर्ड स्वर्णकार हैं। इस व्यवसाय से जुड़े जिले में करीब 25 हजार कारीगर हैं। सराफा से जुड़े लोगों का कहना है कि यह उनका पुश्तैनी काम है। सरकार पहले ब्रांडेड ज्वेलरी बेचने वालों को सोना बेचने से तो रोके। सोना के दाम बढ़ने के बाद छोटे दुकानदार तो पहले से ही भूखमरी के शिकार हैं। छोटा दुकानदार अभी तो बस सोना लेता और देता है। इससे दुकानदार और कारीगर का पेट पल रहा है। प्रधानमंत्री की अपील के बाद स्वर्णकारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जायेगा। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.