सोने की खरीदारी और सुरक्षित होगी
नई दिल्ली, अगस्त 13 -- नई दिल्ली। सरकार हॉलमार्क वाले सोने के गहनों की बिक्री को और सुरक्षित बनाने के लिए नई व्यवस्था पर काम कर रही है। इस योजना के तहत, जब भी कोई ग्राहक हॉलमार्क वाला सोने का आभूषण खरीदेगा तो उसके छह अंकों वाले विशेष नंबर (एचयूआईडी) के आगे ऑनलाइन सिस्टम में बिका हुआ यानी सोल्ड का टैग लगा दिया जाएगा। इस व्यवस्था के लागू होने से चोरी के गहनों को दोबारा बेचना और ज्वैलर्स द्वारा एक ही हॉलमार्क नंबर का बार-बार इस्तेमाल करना या किसी दूसरे आभूषण पर उसकी नकल करना नामुमकिन हो जाएगा। मामले से जुड़े दो अधिकारियों ने बताया कि योजना पर व्यापक स्तर पर चर्चा की जा रही है। सरकार का प्रस्ताव है कि शुरुआत में इसे शहरी क्षेत्रों में संगठित ज्वेलर्स के लिए अनिवार्य किया जाए। बाद में इस व्यवस्था को ग्रामीण क्षेत्रों और असंगठित क्षेत्र के ज्वे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.