लखनऊ, फरवरी 22 -- अफ्रीका में सोने की खदान के कारोबार में निवेशक और छह माह में रुपयो दोगुना करने का झांसा देकर जालसाजों ने निधि गौतम से 22.15 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता फाइनेंस कंपनी की संचालक है। कोर्ट के आदेश पर महानगर पुलिस ने दंपति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश कुमार मिश्रा के मुताबिक पीड़िता निधी गौतम निशातगंज सातवीं गली की रहने वाली है। एनके फाइनेंस कंपनी के नाम से उनकी फर्म है। पीड़िता के मुताबिक 10 अप्रैल 2025 को कलीम हाशमी नाम के युवक से उनकी मुलाकात हुई। वह आफिस में क्रेडिट कार्ड बनवाने आया था। उसने बताया था कि वह मुंबई का रहने वाला है। उसने बताया कि अफ्रीका में उसकी सोने की खदान है। खदान का वह ठेका लेता है। उसने व्यवसाय में छह महीने में रुपये दोगुना करने का झांसा दिया। पीड़िता ने अपने दोस्तों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.