कौशाम्बी, जनवरी 3 -- मंझनपुर, संवाददाता। महेवाघाट के डकशरीरा गांव में शुक्रवार को तीन बजे गांव के ही बिहार के दुकानदार ने सोने की कील के बदले पड़ोसी को पीतल की कील थमा दी। जानकारी होने पर शोर मचाया गया तो वह भाग निकला। लोगों ने दौड़ाकर उसको पकड़ा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डकशरीरा निवासी रोशनलाल पुत्र दीनानाथ ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी मां नत्थी देवी की उम्र लगभग 70 साल है। गांव में ही बिहार के समस्तीपुर जिले के रेवारी निवासी जवाहर साहू ने कास्मेटिक की दुकान खोल रखी है। आरोप है कि नत्थी देवी ने सोने की नाक की कील सफाई कराने के लिए जवाहर साहू को दी। जवाहर साहू ने खेल करते हुए उसकी मां को पीतल की कील दे दी। जानकारी होने पर जब परिवार के लोगों ने आपत्ति की और शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी जवाहर साहू दुकान छोड़कर भाग निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.