नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार दूसरे हफ्ते भी जारी है। 28 सितंबर को स्पॉट गोल्ड (Spot Gold) करीब 2.55% गिरकर 4,176 डॉलर प्रति औंस के आसपास आ गया। 22 सितंबर को 4,370 डॉलर के वीकली हाई से तुलना करें तो सोना करीब 4.44% नीचे है। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी दबाव में रहे और दिसंबर डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट में करीब 2.48% की गिरावट दर्ज की गई, यानी कुछ ही दिनों में कीमती धातु में अच्छी-खासी कमजोरी देखने को मिली है। यह भी पढ़ें- गोल्ड-सिल्वर में बड़ी गिरावट: 1.50 लाख से नीचे आया सोना, चांदी 6121 रुपये लुढ़की भारत में भी गोल्ड फ्यूचर (Gold Futures) पर इसका असर नजर आया। MCX पर 4 दिसंबर डिलीवरी वाला गोल्ड फ्यूचर (Gold Futures) सोमवार को 2.22% गिरकर Rs.1,49,875 प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार...