बागपत, अप्रैल 29 -- बड़ौत। सोने के आसमान छूते दाम डायमंड ज्वैलरी के लिए चमक बढाने का काम कर रहे हैं। पांच साल पहले जब सोना 40 से 42 हजार रुपये प्रति दस ग्राम चल रहा था, उस समय दुकानों के गहनों की बिक्री कुल टर्नओवर में 15 से 20 फीसदी का ही हिस्सा ले कर तैयार थी। अब सोने के दाम बढ़ने से डायमंड ज्वैलरी में लोगों को विकल्प मिल रहे हैं। इसके आभूषणों की कुल बिक्री में डायमंड का हिस्सा 30 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। सर्राफा कारोबारी वैभव जैन का कहना है कि हीरे की बिक्री में सोने की रेटों के साथ ही हॉलमार्किंग का बड़ा योगदान है। यह भी पढ़ें- Untiगोपाल जी बद्री सर्राफ: हर आभूषण में झलकता भरोसाtled Story हीरे के पुराने जेवरों को वापस करते समय शोरूम संचालक मेकिंग चार्ज काट कर पूरी रकम लौटा देते हैं। यदि हीरा तीन साल से ज्यादा पुराना है तो वापसी और भी ज्...