मऊ, मई 21 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने बुधवार को कलक्ट्रेट में सर्राफा एसोसिएशन और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में व्यापारियों ने प्रधानमंत्री की अपील का सम्मान करते हुए राष्ट्रहित में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। डीएम ने कहा कि सभी के सहयोग से वर्तमान परिस्थितियों का भी सफलतापूर्वक सामना किया जा सकता है। उन्होंने सर्राफा व्यापारियों से कहा कि अधिक मात्रा में खरीद-बिक्री बचें । कारीगरों की समस्याओं के संबंध में जिलाधिकारी ने कहा कि योजनाओं के माध्यम से सहायता उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएंगे। व्यापारी प्रतिनिधि मनीष सर्राफ ने कहा कि सर्राफा व्यापारी प्रधानमंत्री की अपील का पालन करेंगे तथा सोने का अनावश्यक भंडारण नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्वर्ण व्यवसाय से जुड़े कारीगरों की आर्थिक स्थिति, ...