नई दिल्ली, जनवरी 8 -- राजस्थान के अलवर जिले में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है। उद्योग नगर थाना क्षेत्र के मदनपुरी गांव में 6 महीने की गर्भवती विवाहिता ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मृतका के पीहर पक्ष ने सास और ननद पर सोने की अंगूठी और अन्य दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी और दो दिन बाद उसका पेपर भी था। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान गायत्री उर्फ मंजू (21) के रूप में हुई है। डीएसपी पिंटू कुमार ने बताया कि गायत्री की शादी मई 2025 में मदनपुरी निवासी गौरव के साथ हुई थी। मृतका के परिजनों की ओर से दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दी गई है, जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मजदूरी छोड़ अस्पताल पहुंचे प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.