उरई, मई 1 -- जालौन। संवाददाता अज्ञात युवकों ने सोने की अंगूठी और चांदी की पायल सस्ते में देने का लालच देकर युवक का मोबाइल फोन ठग लिया। पीड़ित युवक ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम गिगौरा निवासी जीतू ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार सुबह अहमदाबाद से बस द्वारा आया था और कोंच चौराहा पर उतरकर अपने घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक अनजान युवक उसके पास आया और एक पर्चा दिखाते हुए उसमें लिखी जानकारी पढ़ने को कहा। पर्चे में सोने की अंगूठी की कीमत 75 हजार रुपये और चांदी की पायल की कीमत 13 हजार रुपये लिखी थी। उस युवक ने उससे दोनों सामान 30000 रुपये में खरीदने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। तभी दूसरा युवक वहां पहुंचा और बोला कि वह इन दोनों सामानों को 50 हजार रुपये में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.