फरीदाबाद, जून 11 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। बीते माह ग्राहक बनकर पहुंची महिला सुनार को बातों में उलझाकर नकली सोने का लाॅकेट देकर असली सोने का लॉकेट लेकर फरार हो गई थी। अब इस महिला को अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित महिला के कब्जे से चोरी किया गया सोने का लॉकेट भी बरामद कर लिया है। पुलिसने आरोपी महिला को अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 27 मई को थाना डबुआ क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले कर्ण ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके घर में संचालित आभूषणों की दुकान पर एक महिला ग्राहक बनकर आई थी। महिला ने सोने के लॉकेट देखने की इच्छा जताई। इसी दौरान उसने बड़ी चालाकी से असली सोने के लॉकेट को नकली लॉकेट से बदल दिया और मौका पाकर वहां से निकल गई। बाद...