आजमगढ़, फरवरी 24 -- आजमगढ, संवाददाता। दीदारगंज थाना क्षेत्र के चकशब्जपुर गांव की एक महिला को नकली सोने का जेवर देकर ढाई लाख रुपये की ठगी की गई है। दो माह बाद पीड़ित महिला को सोने का नकली जेवर मिलने की जानकारी हुई। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के चकशब्जपुर (शुकलपूरा) गांव निवासी मालती देवी पत्नी सदानंद यादव की आरोपी से मुलाकात नौ दिसंबर 2025 को आजमगढ़ से फूलपुर जाते समय ट्रेन में हुई थी। आरोपी ने अपना नाम धर्मेंद्र निवासी कमरावां थाना गंभीरपुर बताया था। बात चीत के दौरान जालसाज ने महिला को अपने झांसा में लेकर उसका मोबाइल नंबर ले लिया और अपना मोबाइल नंबर दे दिया। बताया कि उसकी बहन की शादी तय हुई है, पिता नहीं हैं। शादी की पूरी जिम्मेदारी उसके उपर है। उसके पास कुछ जेवर है, वह गिरवी रख कर बहन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.