पाकुड़, जून 4 -- महेशपुर, एक संवाददाता। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पाकुड़ के न्यायालय में महेशपुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर गांव निवासी अभिजीत कुमार द्वारा दायर परिवाद संख्या 60/2026 में न्यायालय के निर्देश पर महेशपुर थाने में पश्चिम बंगाल के हुगली जिला, चंदननगर थाना क्षेत्र के नरवा जगधात्री टोला निवासी विकास चौधरी के खिलाफ षडयंत्र के तहत सोने का जेवर हड़प लेने के आरोप में सुसंगत धाराओं के तहत थाना कांड संख्या 86/2026 दिनांक 03/06/2026 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- गाली-गलौज, मारपीट व छेड़खानी करने के आरोप में एक के खिलाफ मामला दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...