मुजफ्फर नगर, जनवरी 16 -- उप्र के कौशल विकास मंत्री कपिलदेव ने गुरुवार को लखनऊ से लौटते ही सोनू हत्याकांड का संज्ञान लिया। साथ ही डीएम उमेश मिश्रा एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। बता दें कि मुजफ्फरनगर शहर के आबकारी मोहल्ला निवासी सोनू कश्यप पुत्र सुरेन्द्र कश्यप की सरधना के गांव ज्वालागढ़ में गत पांच जनवरी को हत्या कर दी थी। इस मामले में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने गुरुवार को एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ विपिन टाडा से भी वार्ता कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही मृतक सोनू के परिजनों से भी दूरभाष पर बातचीत कर इस दुखद घड़ी में गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.