अलीगढ़, मई 28 -- हरदुआगंज, संवाददाता। गांव कोंडरा में बीते साल प्रोपर्टी कारोबारी सोनू चौधरी के चर्चित हत्याकांड के बाद अलीगढ़ से लेकर राजस्थान तक चर्चा में रहे टाइगर गैंग के सरगना हेमू चौधरी व उसके छह साथियों पर पुलिस ने गेंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। एसएचओ हरिभान सिंह राठौड़ द्वारा दर्ज कराए मुकदमा में बताया कि गैंग लीडर हेमू व उसके साथी संजू पुत्र सुरेशचंद्र निवासी गजू थाना राया मथुरा, दिनेश पुत्र राधेश्याम व लकी उर्फ लक्की पुत्र भूरा निवासी कोंडरा, योगेश पुत्र रमेशबाबू निवासी सपेरा भानपुर, शिवा पुत्र मोहन निवासी तालसपुर कलां थाना महुआखेड़ा अलीगढ़, आकाश चौधरी पुत्र गुलवीर सिंह निवासी भवनगढ़ी हरदुआगंज सुसंगठित गिरोह बनाकर जनपद में आतंक व दहशत फैलाने में सक्रिय रहे है। यह भी पढ़ें- संगठित अपराध में शामिल गिरोह पर गैंगस्टर की गाज हेमू व उसके...