बागपत, मई 4 -- बागपत। प्रेम संबंधों का विरोध करने पर मौत के घाट उतारे गए फ्रूट चाट विक्रेता के तीन हत्यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, आरोपियों ने पूछताछ के दौरान तीन अन्य युवकों के भी घटना में शामिल होने की जानकारी दी है, जिनमें मृतक का जीजा भी शामिल है। तीन नाम प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गत दिवस मीतली गांव जंगल में लोनी निवासी किसान सुनील के नलकूप पर डौला गांव के रहने वाले फ्रूट चाट विक्रेता सोनू का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने जांच की, तो पता चला कि शनिवार की रात नलकूप पर शराब पार्टी हुई थी। यह भी पढ़ें- पत्नी से अफेयर का विरोध करने पर पति की हत्या; दोस्तों ने शराब पार्टी में ईंटों से कूचकर मार डाला जिसमें मृतक सोनू के साथ ही पांच-छह युवक शामिल हुए थे। पुलिस ने शव की शिनाख्त होने के बाद पंचनामा...