पटना, अप्रैल 25 -- बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद और मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के बीच हुई एक दिलचस्प बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों के बीच वीडियो कॉल पर हल्की-फुल्की बातचीत होती नजर आ रही है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो क्लिप में सोनू सूद, अनंत सिंह को मुंबई आने का न्योता देते हुए कहते हैं, "मुंबई आइए न हमारे पास।" इस पर अनंत सिंह अपने खास अंदाज में जवाब देते हैं, "आवेंगे (आएंगे)।" दोनों के बीच यह छोटी सी बातचीत सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है और यूजर्स इसे मजेदार बता रहे हैं।सोनू सूद ने अनंत सिंह को मुंबई आने का न्योता दिया बातचीत के दौरान सोनू सूद आगे कहते हैं कि वह भी मोकामा आकर अनंत सिंह से मिलेंगे और उनके घर लिट्टी-चोखा खाने की इच्छा जाहिर करते हैं। इस पर अनंत सिंह भी मु...