नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए अंतर्राष्ट्रीय ठग रविंद्र नाथ सोनी अमेरिका और दुबई समेत पांच देशों में 970 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दे चुका है। इतना ही नहीं उसने बॉलीवुड ऐक्टर सोनू सूद और रेसलर द ग्रेट खली को चूना लगाया था। कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार दिल्ली के मालवीय नगर के निवासी रविंद्र नाथ सोनी अंतरराष्ट्रीय ठग निकला। उसे कानपुर में 42.29 लाख की ठगी के मामले में देहरादून से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस की छानबीन में पता चला है कि उसने दुबई समेत पांच देशों में 970 करोड़ रुपये की ठगी की है। उसने हवाला और क्रिप्टो के जरिये दूसरे मुल्कों से पैसा भारत में मंगवाया। उसके पैसे, खाते और अन्य गतिविधियों का संचालन अमेरिका में बैठकर एक महिला कर रही है। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.