बरेली, मार्च 2 -- मशहूर बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम शनिवार को परसाखेड़ा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रविवार सुबह वह दरगाह आला हजरत पर हाजिरी देने पहुंचे। वहां उन्होंने गुलपोशी करने के बाद अमन चैन और भाईचारे की दुआ मांगी। उनके दरगाह पर पहुंचने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए लेकिन सोनू निगम हाजिरी देकर चुपचाप वहां से निकल गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...