शामली, फरवरी 9 -- विधानसभा परिसर में सोनू कश्यप की हत्या के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान शामली एमएलसी किरणपाल कश्यप मौजूद रहे और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एमएलसी किरण पाल कश्यप ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक है और मेरठ में सोनू कश्यप की निर्मम हत्या की घटना अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद भी अब तक ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे समाज में रोष व्याप्त है।उन्होंने कहा कि यदि दोषियों के खिलाफ शीघ्र सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी आंदोलन तेज करने को बाध्य होगी। साथ ही सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने तथा पीड़ित परिवार को न्याय व सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.