सोनू इलेवन नानपारा नवाबगंज टाइगर को हराया
बहराइच, जून 2 -- नवाबगंज। ढोड़े गांव के मैदान पर प्रीमियर क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का उद्घाटन मंगलवार को किया गया। प्रधान प्रतिनिधि रेबू सलमानी ने फीता काटकर मैच का उद्घाटन किया। उद्घाटन मुकाबला नवाबगंज टाइगर इलेवन व नानपारा सोनू इलेवन के बीच खेला गया। टास जीतकर नवाबगंज टाइगर इलेवन ने बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 36 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लवकुश ने 8, टाइगर ने 2, मोहित ने 4, सैफ ने एक रन बनाया। जवाब में सोनू इलेवन नानपारा ने बिना कोई विकेट खोए उद्घाटन मुकाबला जीत लिया। इस दौरान मोहित जायसवाल, आशीष जयसवाल, अरमान सलमानी, चन्दन वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.