सोनुवा से कांवरियों का जत्था देवघर रवाना
चक्रधरपुर, अगस्त 4 -- सोनुवा। सोनुवा से कांवरियों का जत्था देवघर रवाना हुआ। कांवरियों का जत्था सोनुवा के निश्चिंतपर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर देवघर के लिए बस से रवाना हुए। इसमें चालीस से ज्यादा महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हैं। कांवरिया पहले सुलतानगंज स्थित गंगा नदी घाट से जल उठा कर देवघर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद जत्था बनारस स्थित काशी विश्वनाथ, मथुरा, वृंदावन, उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने के साथ राजस्थान के खाटूश्याम मंदिर का दर्शन करेंगे। जत्था में सोनुवा के शिव प्रधान, गणेश प्रधान, मोनु राउत, रंजन कपूर, चंदन साहू, अभिषेक, अशोक, निर्मल, गोपाल बिजू, ओनामो प्रधान, दिलीप प्रधान, पहल्लाद आदि शामिल है। यह भी पढ़ें- भरनो से कांवरियों का जत्था बाबाधाम के लिए रवाना यह भी पढ़ें- सावन की पहली सोमवारी पर भवनाथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.