सोनुवा में विधायक ने जनचौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
चक्रधरपुर, अप्रैल 7 -- सोनुवा, संवाददाता। मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी की सक्रियता सोमवार को सोनुवा प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में देखने को मिली। उन्होंने लोंजो पंचायत के दुर्गम गांवों कुदाबुरू, निलाइगोट और पोड़ाहाट पंचायत के झींगामारचा का दौरा किया। विधायक ने जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिया। विधायक के पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया साथ ही अपनी बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर अपनी व्यथा भी रखी। ग्रामीणों ने गर्मी के मौसम की आहट के साथ ही चापाकलों की मरम्मत और नए जल स्रोतों की आवश्यकता जताई। साथ ही मुख्य सड़क से गांवों को जोड़ने वाली संपर्क सड़कों की जर्जर हालत पर चर्चा की। विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों के कारण बच्चों के भविष्य पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.