सोनुवा में भाजपाई ने की सड़क जाम
चक्रधरपुर, अगस्त 11 -- सोनुवा। रांची में छात्र आंदोलन के तहत विधानसभा मार्च के दौरान हुई पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा द्वारा बुलाई गयी झारखंड बंद का असर सोनुवा में भी देखा गया। मंगलवार सुबह आठ बजे पूर्व विधायक सह भाजपा के चक्रधरपुर जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनुवा बाजार में एनएच 320डी को जाम कर दिया। इस दौरान उन्होंने राज्य के हेमंत सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। भाजपा के बंद के कारण सुबह सोनुवा से खुलने वाली बस व अन्य यात्रीवाही वाहन नहीं चले। बाजार बंद रहे। हालांकि सुबह ग्यारह बजे भाजपा के द्वारा सड़क जाम हटा दिया गया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़क पर उतरी भाजपा, कमलपुर मंडल ने चार घंटे काटिन चौक जाम किया जिसके बाद बाजार भी खुल गये व सड़कों पर वाहनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.