चक्रधरपुर, मार्च 16 -- सोनुवा । सोनुवा में शनिवार की देर शाम बच्चा चोरों के आने की अफवाह फैल गई। बनजीरा, निश्चिंतपुर, महिषाबेड़ा, जोड़ापोखर आदि कुछ गांवों से बच्चा चोरी होने की भी अफवाह उड़ी। इससे कई गांवों के ग्रामीण युवक लाठी-डंडा और लाइट लेकर घर से निकल पड़े। ग्रामीणों ने लाठी-डंडा और लाइट लेकर घंटों सड़क और खेतों की ओर खोजबीन की। हालांकि, ग्रामीणों को कुछ नहीं मिला। बच्चा चोरों के आने की खबर अफवाह ही निकली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.