चक्रधरपुर, दिसम्बर 16 -- सोनुवा: सोनुवा प्रखंड के गोलमुंडा लैंपस से मंगलवार से धान अधिप्राप्ति योजना का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक जगत माझी ने नारियल फोड़ एवं फीता काटकर धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन किया। इस मौके पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुनीला खलखो उपस्थित रही। उन्होंने स्वागत भाषण में जानकारी दी कि सोनुवा प्रखंड में 25 हजार क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि इसके अलावा अन्य किसान भी धान बेचने को इच्छुक होंगे तो उनका भी धान क्रय किया जाएगा। बताया कि सोनुवा में 575 किसान पंजीकृत है। इसके अलावा अन्य किसानों को भी पंजीयन के लिए जागरूक करने के साथ फार्म का वितरण किया जा रहा है। बताया कि झारखंड सरकार द्वारा किसानों से धान की खरीदारी करने के लिए सामान्य श्रेणी के धान के लिए समर्थन मूल्य 2450 रुपये बोनस सहित एकमुश्त प्रदान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.