सोनुवा में ट्रेन से कट कर युवक व युवती की मौत
चक्रधरपुर, मई 25 -- सोनुवा। सोनुवा रेलवे स्टेशन आउटर के समीप पड़सा पुलिया के पास ट्रेन से कट कर युवक व युवती दोनों की मौत हो गई। घटना रविवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे की है। घटना की सूचना रेलवे से मिलने पर सोनुवा पुलिस शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के भेज दिया। पुलिस आसपास गांव के ग्रामीणों से पुछताछ कर मृतक युवक व युवती की पहचान करने की कोशिश करने के साथ जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक डाउन लाइन में गुजर रही एक ट्रेन के चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। घटना को लेकर आत्महत्या करने का मामला होने की आंशका जतायी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.