सोनुवा में ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत
चक्रधरपुर, मई 19 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुवा रेलवे स्टेशन के समीप किलोमीटर संख्या 331/05 के पास ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोनुवा थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी 49 वर्षीय महेश प्रधान पिता स्व. भरथ प्रधान सोमवार की रात करीब आठ बजे बाजार से सामान खरीदकर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान रेल पटरी पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी तथा सोनुवा पुलिस पहुंची। शव पटरी के बाहर होने के कारण सोनुवा पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। यह भी पढ़ें- ट्रेन से कट कर अधेड़ की मौत मंगलवार को सोनुवा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। यह भी पढ़ें- ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत, मातम
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.