चक्रधरपुर, जून 24 -- सोनुवा। सोनुवा स्थित 33/11 विद्युत उपकेंद्र में 33 हजार मेन लाइन में मेंटेनेंस को लेकर बुधवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विभाग के सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सुबह 9 बजे तक जरूरी विद्युत कार्यों को कर लेने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...