सोनुवा में आंधी-तूफान से उड़े दर्जनों घरों के छप्पर, बच्ची समेत दो घायल
चक्रधरपुर, जून 20 -- सोनुवा। सोनुवा प्रखंड के देवांबीर क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब पांच बजे अचानक आयी भयंकर आंधी-तूफान से देवांबीर पंचायत के देवांबीर गांव, सारजमहातु गांव के अलावा गोविंदपुर पंचायत के पुनीपदा गांव में भारी नुकसान पहुंचाया है। आंधी-तूफान के कारण करीब बीस घरें के छप्पर पूरी तरह उड़ गये। घटना में देवांबीर गांव की 10 वर्षीय जानकी पूर्ति व महिला मीना लोहार गम्भीर रुप से घायल हो गयी है। दोनों के सीर पर गम्भीर चोट लगी है। घटना की सूचना मुखिया ज्योति सोय ने बीडीओ सोमनाथ उरांव व सीओ अनुज टेटे को देने पर शुक्रवार सुबह दोनों पदाधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा कर आंधी-तूफान से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने घायलों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य अवस्था की जानकारी लेते हुए पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधानों के मुता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.