चक्रधरपुर, मार्च 23 -- सोनुवा। सोनुवा प्रखंड कार्यालय के सभागार में आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एस्पायर' संस्था के तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण का मुख्य विषय 'नन्हे कदम' के माध्यम से प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा को सुदृढ़ बनाना था। प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रखंड की सभी आंगनवाड़ी सेविकाओं को 0 से 6 वर्ष के बच्चों के समग्र विकास के गुर सिखाए गए। इस दौरान प्रखंड के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों की सेविकाएं और सहायक शिक्षक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रशिक्षकों ने आशा व्यक्त की कि इस प्रशिक्षण के बाद आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को दी जाने वाली शिक्षा और देखभाल की गुणवत्ता में सकारात्मक बदलाव आएगा, जिससे भविष्य में बच्चों के शैक्षणिक स्तर को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.