चक्रधरपुर, मई 14 -- सोनुवा, संवाददाता। सोनुवा प्रखंड स्थित वन विश्रामागार में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने की। इस दौरान संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

भाजपा मंडल अध्यक्ष का चयन बैठक का मुख्य केंद्र नव-निर्वाचित भाजपा मंडल अध्यक्ष निशांत कुमार महतो रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने उनके नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए उनके भावी कार्य निर्वहन और जिम्मेदारियों पर गहन मंथन किया। पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने कहा कि युवा नेतृत्व से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और क्षेत्र में पार्टी का आधार मजबूत होगा। बैठक के दौरान मंडल कार्यसमिति के विस्तार और गठन को लेकर उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार रखे। काफी विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मत...