चक्रधरपुर, मई 30 -- सोनुवा। सोनुवा पुलिस ने शनिवार सुबह एनएच 320डी के आसनतलिया गांव के पास अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला खनन विभाग को सूचना दिया है। यह ट्रैक्टर ट्रॉली गोइलकेरा व गुदड़ी में स्थित कारो नदी के अवैध बालू घाटों से बालू लेकर चक्रधरपुर व कराईकेला क्षेत्र में जा रहे थे। पुलिस व जिला खनन विभाग द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाई जा रही है। विगत दिनों में अभियान के दौरान एक दर्जन से अधिक अवैध बालू लदे ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़े जा चुके है। फिर भी यह अवैध कारोबार बदस्तुर जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...